फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने मोबाइल चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने ध्यान भटका कर कार से एक शख्स का मोबाइल चुरा लिया। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री में मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर 120 स्थित प्रतीक लॉरेल सोसाइटी में रहने वाले तारिक सैफी एक कंपनी में काम करते हैं। वह नौ अक्टूबर की शाम सेक्टर 18 से घर आ रहे थे। रास्ते में पैन ओएसिस सोसाइटी के सामने यू टर्न लिया और दो युवक अचानक सामने आ गए। एक युवक शीशे पर हाथ पीटते हुए चिल्लाने लगा और पैर पर पहिया चढ़ाने की बात कही। जैसे ही तारिक ने शीशा नीचे किया तभी बदमाश मोबाइल लेकर भाग गया। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक ध्रुवभूषण दुबे का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें