फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हीट वेव एक्शन प्लान को लेकर बैठक, सात दिन में मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हीट वेव, कोल्ड वेव और वायु प्रदूषण से निपटने के लिए अधिकारी हीट वेव एक्शन प्लान तैयार करेंगे। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सात दिनों के भीतर प्लान मांगा है। सोमवार को इस संबंध में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
डीएम मेधा रूपम ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में हीट वेव की घटनाएं बढ़ी हैं। इसका प्रभाव जनस्वास्थ्य, श्रमिक वर्ग, बुजुर्ग, बच्चों और खुले में काम करने वालों पर पड़ रहा है। ऐसे में जिला स्तर पर हीट वेव एक्शन प्लान तैयार किया जागा। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रतिष्ठित संस्थानों की तकनीकी सहायता ली जाएगी। 0
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकाय, विकास प्राधिकरण और संबंधित विभाग अत्याधिक तापमान वाले स्थानों का चयन कर वहां, ठंडे पानी, कूलिंग शेल्टर, छायादार विश्राम स्थल और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा। हीट वेव के दौरान सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को पर्याप्त मात्रा में जरूरी दवाइयां, ओआरएस, चिकित्सकीय स्टाफ, बेड व एंबुलेंस का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा है कि हीट वेव, कोल्ड वेव और वायु प्रदूषण के कारण स्कूलों में अवकाश होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी स्कूलों को कार्य दिवसों में पाठ्यक्रम पूरा कराने की व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


चार सदस्यी टीम गठित
सिटी हीट वेव एक्शन प्लान तैयार करने के लिए विषय विशेषज्ञों की चार सदस्यी टीम गठित की गई है। टीम में कुमारी मायावती राजकीय महिला पीजी कॉलेज बादलपुर की प्रो. भूगोल मीनाक्षी लोहानी, शारदा विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं पर्यावरण विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ. हर मोहन सिंह, जीबीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार और आपदा प्रबंधन सलाहकार डॉ. रजनीश रंजन शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें