फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेडिकल डिवाइस पार्क में 1219 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- भारत मंडपम में आयोजित मेडटेक एक्सपो में यीडा सीईओ ने निवेशकों को दी जानकारी
विज्ञापन

- कहा, 89 कंपनियों को यहां आवंटित की जा चुकी सब्सिडी दरों पर जमीनें
- सबसे अधिक एनेस्थिसिया व कार्डियोरेस्परेटरी आवश्यकताओं के लिए निवेश कर रहीं कंपनियां

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। करीब 2.65 लाख करोड़ रुपये की मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री में देश को आत्मनिर्भर बनाने में यमुना सिटी का मेडिकल डिवाइस पार्क भी अहम भूमिका निभाने का तैयार है। यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि मेडिकल डिवाइस बनाने वाली कंपनियों के लिए जरूरी सुविधाएं व प्रशासनिक भवन यहां विकसित कर लिया गया है। 89 कंपनियां यहां करीब 1219 करोड़ रुपये का निवेश भी करने के लिए जमीन आवंटित करा चुकी हैं। जल्दी ही यहां उत्पादन भी शुरू हो जाएगा।
भारत मंडपम में आयोजित मेडटेक एक्सपो में एक सेशन के दौरान सीईओ ने मेडिकल डिवाइस पार्क पर यह जानकारी साझा कीं। उनका कहना है कि 89 कंपनियों में से करीब 34 केवल एनेस्थिसिया एवं कार्डियोरेस्परेटरी उपयोग की डिवाइस पर सबसे अधिक 600 करोड़ रुपये का निवेश कर रही हैं। इसके अलावा 22 कंपनियाें ने इंप्लाट्स का निर्माण करने के लिए जमीन आवंटित कराई है। इंप्लाट्स पर अभी देश की निर्भरता काफी हद तक विदेशों पर है। इससे स्थानीय स्तर पर ही उत्पादन को बढ़ाकर मांग पूरी की जा सकेगी। बेहतर जांच के लिए रेडियोलॉजी मशीनें, इन विट्रो डायग्नोसिस, कैंसर केयर से जुड़े उपकरण यहां बनाए जाने प्रस्तावित हैं। विदेशी कंपनियां भी यहां निवेश कर रही हैं। एक कंपनी को एफडीआई हेतु हाल ही में जमीन यीडा ने आवंटित की है।
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि 89 में से आठ कंपनियों ने निर्माण भी शुरू कर दिए हैं। यहां निर्माण पूरे कर उत्पादन शुरू करने के लिए प्राधिकरण लगातार निगरानी और समीक्षा कर रहा है। हमारी प्राथमिकता यहां कैंसर से जुड़े उपकरण बनाने के लिए निवेश कराना है। इससे अधिक से अधिक गंभीर मरीजों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेशकों को किफायती दर पर जमीन उपलब्ध कराने के अलावा केंद्र व राज्य की अलग-अलग योजनाओं का भी लाभ मिल सकेगा। भूखंड का साइज बढ़ने के साथ ही जमीनों की दरें भी यहां कम हो जाती हैं जोकि निवेशकों के लिए एक आकर्षण है।
विज्ञापन


कनेक्टिविटी से निवेशकों को होगा फायदा
सीईओ का कहना है कि मेडिकल डिवाइस पार्क की सीधे कनेक्टिविटी यमुना एक्सप्रेसवे से है। इसके अलावा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित पलवल खुर्जा एक्सप्रेसवे से भी कनेक्टिविटी है। भविष्य में नोएडा एयरपोर्ट और चोला रेलवे स्टेशन से भी कनेक्टिविटी हो जाएगी। इससे यहां पहुंच और सुगम हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें