उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल लखनऊ ने बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संतोष कुमार गुप्ता को शिकायत के मामले में सुनवाई के लिए तलब किया है। काउंसिल ने उन्हें निर्देश दिया है कि 15 अक्तूबर को दोपहर दो बजे वह काउंसिल के कार्यालय में एथिकल समिति के समक्ष उपस्थित हों।
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने अनिल कश्यप की शिकायत का हवाला देते हुए रेडियोलॉजिस्ट को पत्र भेजा है। इसकी जांच काउंसिल की एथिकल समिति कर रही है। पत्र में कहा है कि डॉ. संतोष कुमार गुप्ता अपने इलाज से संबंधित सभी अभिलेख, एमबीबीएस एवं एमडी/एमएस के मूल पंजीकरण प्रमाणपत्रों के साथ उनकी छायाप्रतियां लेकर समिति के समक्ष उपस्थित हों। चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित तिथि और समय पर वह उपस्थित नहीं होते तो प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर एकपक्षीय निर्णय लिया जाएगा।