फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नरौली सीएचसी में एक्स-रे सुविधा न होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। नरौली सीएचसी से करीब 20 से ज्यादा गांव जुड़े हैं। फिर भी यहां एक्सरे सुविधा न होने के कारण एक्सीडेंटल और हड्डी संबंधी मरीजों को चंदौसी या जिला अस्पताल तक लंबा सफर करना पड़ रहा है। ऐसे में नरौली व उसके आसपास क्षेत्र के मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नरौली सीएचसी से जुड़े गांवों में बेहटा साहू, सराय सिकंदर, खेडा खास, देवापुर, मोहम्मदपुर बाबई, कादलपुर, मऊ अस्सू, अलावरपुर, जनैटा, चिड़िया भवन, फरीदपुर सहित अन्य शामिल हैं। इन गांवों के लोगों को एक्सरे न होने की वजह से काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एक्सीडेंटल, हड्डी की चोट व छाती के संक्रमण वाले मरीजों को अतिरिक्त दूरी तय कर चंदौसी सीएचसी या फिर जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है।
वहीं, चंदौसी और बहजोई सीएचसी में एक ही एक्सरे टेक्नीशियन तैनात है। चंदौसी सीएचसी में टेक्नीशियन केवल सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को मरीजों के एक्सरे करता है। इस वजह से नरौली और आसपास के गांवों के हड्डी संबंधी मरीज निजी लैब में एक्स-रे कराने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

......................

हमारी सीएचसी में एक्सरे मशीन व टेक्नीशियन दोनों नही है। जिले में केवल तीन टेक्नीशियन है, एक ब्लॉक में दो यूनिट है। हमारे ब्लॉक में चंदौसी सीएचसी में निशुल्क एक्सरे किए जाते हैं। हालांकि कुछ समय पहले एक्सरे मशीन के लिए पत्राचार किया गया था।
विज्ञापन

डॉ. विश्वास अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें