ग्रेनो वेस्ट में मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से सड़कों की हो रही सफाई।
- फोटो : Grnoida
ग्रेनो वेस्ट में सड़कों की हुई मैकेनिकल स्वीपिंग
ग्रेटर नोएडा। नेफोवा को सफाई की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहले दिन सेक्टर के अंदर की सर्विस रोड को साफ करने के अभियान शुरू किया गया। प्राधिकरण की ओर से मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन उपलब्ध कराने के बाद नेफोवा ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16 व सेक्टर-16सी की सड़कों की सफाई करवाई।
सेक्टर-16 में एक मूर्ति चौक से पंचशील ग्रींस-2 की ओर जाने वाली सड़क से मिट्टी हटाई गई। वहीं सेक्टर-16 सी में गौड़ सिटी-1 व गौड़ सिटी-2 के मध्य की सड़क पर मिट्टी हटाने का कार्य किया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से निरिक्षण के लिए उमेश चंद्रा उपस्थित रहे। इस मौके पर उमेश चंद्रा ने कहा कि नेफोवा के इस अभियान के लिए प्राधिकरण की तरफ से हर संभव सहायता उपलब्ध की जाएगी। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट को चार जोन में बांटकर स्वीपिंग मशीन द्वारा सफाई करवाई जाएगी। इसके लिए विभिन्न सोसाइटी के सदस्यों का सहयोग भी लिया जाएगा।
इस मौके पर नेफोवा सदस्य एवम पंचशील ग्रींस अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास कुमार, दीपांकर कुमार, राजीव गुप्ता, संयुक्त सचिव अनुराग माथुर, अनुपम मिश्रा, संजीव सक्सेना, अजय सिंह, राजकुमार मौजूद रहे।