फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमडीयू ने बीईसीआईएल के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Fri, 14 Nov 2025 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
07-एमडीयू व ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने वीरवार को ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

इससे विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में आधुनिक सामुदायिक रेडियो स्टेशन (सीआरएस) की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है।26 जनवरी 2026 तक प्रसारण शुरू होने की उम्मीद है। डॉ. कृष्णकांत कुलसचिव एमडीयू और खुशविंदर सिंह उपमहाप्रबंधक बीईसीआईएल के बीच हस्ताक्षरित किया गया।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि समझौता विश्वविद्यालय के उस मिशन की दिशा में एक बड़ा कदम है जो अकादमिक जगत को समाज से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक रेडियो जनता की आवाज बनेगा जो विश्वविद्यालय को समुदायों, विद्यार्थियों, किसानों से जोड़ेगा। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने कहा कि बीईसीआईएल के साथ यह सहयोग विश्वविद्यालय की नवाचार और सामाजिक सहभागिता की दिशा में मील का पत्थर है।
विज्ञापन

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो. रणदीप राणा ने इस पहल को विश्वविद्यालय की संचार शिक्षा में एक नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि यह रेडियो स्टेशन विद्यार्थियों को मंच प्रदान करेगा। उपनिदेशक जनसंपर्क डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि सामुदायिक रेडियो विश्वविद्यालय और समाज के बीच संवाद का माध्यम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें