फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वच्छता एंथम का आज शुभारंभ करेगी एमसीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौर, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में एंथम को जनता से अच्छी सराहना मिली है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वच्छ दिल्ली की ओर सार्थक कदम बढ़ाते हुए एमसीडी शुक्रवार को ‘स्वच्छता एंथम’ का शुभारंभ करेगी। इससे पहले इंदौर, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ऐसी एंथम को जनता से अच्छी सराहना मिल चुकी है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि सिविक सेंटर स्थित डॉ. केदारनाथ साहनी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एंथम का शुभारंभ होगा। इसमें मुख्य अतिथि मेयर राजा इकबाल सिंह होंगे। यह एंथम एमसीडी कीसफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ जैसी जनजागरूकता मुहिम को नई ऊर्जा और पहचान देगी। स्वच्छता एंथम को विशेष रूप से युवाओं और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य से संगीतबद्ध किया गया है। इसकी रचना में भावनात्मक अपील के साथ-साथ प्रेरणादायक संदेश को प्रमुखता दी गई है जिससे स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम न रहकर नागरिक आदत बन सके। इधर, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि यह एंथम हर दिल्लीवासी से संवाद करने वाला माध्यम है। हमें सिर्फ इसे सुनना नहीं, बल्कि जीवन में अपनाना भी है। एमसीडी का यह कदम न केवल निगम की जनभागीदारी को बढ़ावा देगा बल्कि स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों की दिशा में दिल्ली को अग्रणी बनाने की दिशा में भी एक प्रेरणास्पद पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें