फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमसीडी का बजट सत्र आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
10 व 12 मार्च को पार्षद अपनी राय व संशोधन देंगे, 19 मार्च को अंतिम बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
एमसीडी का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा जो 19 मार्च तक चलेगा। इस दौरान चार दिन बैठकें होंगी, जिनमें बजट से संबंधित चर्चा होगी और महत्वपूर्ण सुझाव पेश किए जाएंगे। सोमवार की बैठक में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह बजट पर सुझाव देंगे। इसके बाद 10 व 12 मार्च को होने वाली बैठकों में पार्षद अपनी राय और संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। अंतिम बैठक 19 मार्च को होगी, जिसमें बजट को पारित किया जाएगा।
विज्ञापन

बजट सत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर खर्च की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके अलावा कर नीतियों, नई योजनाओं और अन्य वित्तीय प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, कर तय कर दिए गए हैं। एमसीडी के एक्ट के अनुसार 15 फरवरी तक करों की दरें तय करना अनिवार्य है, जबकि मदों की राशि 31 मार्च तक तय की जा सकती है। नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह की ओर से बजट के संबंध में सुझाव देने के दौरान आप सरकार को कठघरे में खड़ा करने की संभावना है। इसके अलावा बहुमत नहीं होने का हवाला देते हुए मेयर से त्याग पत्र की भी मांग करेंगे। लिहाजा, बजट सत्र के दौरान सत्तारूढ़ दल आप और प्रमुख विपक्ष दल भाजपा के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। खासकर आप के पास बहुमत नहीं होने पर भाजपा एमसीडी के वित्तीय प्रबंधन, लंबित परियोजनाओं और नागरिक सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े कर सकती हैं, जबकि सरकार अपनी नीतियों और योजनाओं को लेकर पक्ष रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें