फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा हिंसा: साजिश के पीछे ये संगठन; 17 Whatsapp ग्रुप से भड़की आग; कंपनियों के बाहर लगे वेतन वृद्धि के बोर्ड

Wed, 15 Apr 2026 03:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के पीछे मजदूर बिगुल दस्ता संगठन का हाथ सामने आया है। पुलिस ने संगठन के मुख्य आरोपी रूपेश राय को हिरासत में लिया है और कई अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी रूपेश राय हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्धनगर में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन अब खत्म ही हो चुका है। एक तरफ इस प्रदर्शन के पीछे मजदूर बिगुल दस्ता संगठन का नाम आ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ डीएम ने आदेश दिया है कि अगर उपद्रव होगा तो आउटसोर्सिंग एजेंसियां ब्लैकलिस्ट होंगी। 

विज्ञापन


उपद्रव के पीछे मजदूर बिगुल दस्ता
नोएडा में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के पीछे मजदूर बिगुल दस्ता नामक संगठन का नाम सामने आया। संगठन के मुख्य आरोपी रूपेश राय को पुलिस ने हिरासत में लिया है। संगठन से जुड़े कई अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है। अब तक 17 व्हाट्सएप ग्रुप की पहचान कर ली गई है। जहां से श्रमिकों के हिंसक आंदोलन को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया था।

कौन है मुख्य आरोपी रूपेश राय
रूपेश राय बिगुल दस्ता नाम का संगठन संचालित करता है। अमर उजाला ने प्रदर्शन के दूसरे दिन यानी शनिवार को बातचीत करने का प्रयास किया था, तब संगठन के लोग श्रमिकों को प्रदर्शन जारी रखने के लिए लगातार अपील कर रहे थे। हालांकि, उनका कहना है कि शुक्रवार को भी वह इस प्रदर्शन में श्रमिकों के साथ शामिल होने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उनका कहना था कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। उन्होंने कहा कि वह श्रमिकों की आवाज को बुलंद करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बीते शनिवार को एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के नीचे प्रदर्शन के दौरान रूपेश राय श्रमिकों को प्रदर्शन जारी रखने के लिए कहते हुए नजर आ रहा है। जबकि आज सेक्टर-84 स्थित उद्योगों में शांतिपूर्वक श्रमिक काम पर लौट आए हैं। बीते दिनों बने तनाव के बाद फिर कंपनी में काम कर रहे हैं।  सरकार के वेतन बढ़ाने के आदेश का असर दिख रहा है।

रूपेश राय श्रमिकों के साथ - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
वेतन वृद्धि की सूचना चस्पा, श्रमिकों से अवलोकन का अनुरोध
डीएम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, समस्त औद्योगिक क्षेत्रों और जनपद के विभिन्न स्थानों पर शासन द्वारा की गई वेतन वृद्धि संबंधी सूचनाएं चस्पा कर दी गई हैं। श्रमिकों से अनुरोध है कि वे इन सूचनाओं का अवलोकन अवश्य करें और अपनी वेतन वृद्धि की जानकारी प्राप्त करें।
 
 

श्रमिक लौटे काम पर - फोटो : फोटो : उद्यमी
उपद्रव पर आउटसोर्सिंग एजेंसी ब्लैकलिस्ट
नोएडा में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों की बैठक में साफ निर्देश दिए- यदि किसी एजेंसी या उसके कर्मचारी द्वारा उपद्रवी व्यवहार किया गया तो एजेंसी की भी जिम्मेदारी मानी जाएगी। ऐसी एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी। सभी कॉन्ट्रैक्टर्स को शासन की गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर कंपनियों के बाहर सूचना बोर्ड लगा - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कई इमारतों पर हुए पथराव से भारी क्षति हुई है। यह क्षति हालिया हंगामे की भयावहता को स्पष्ट रूप से दर्शा रही है। लोग अब इन घटनाओं और उनके प्रभावों की चर्चा कर रहे हैं। सब कुछ सामान्य होने के बीच पुलिस और पीएसी जवानों का पैदल मार्च लगातार जारी है। बुधवार को भी कुछ संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें