फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेयर ने दिए पार्कों व हरित पट्टी में सुधार के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण सुधार पर विशेष जोर देने का निर्णय लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए एमसीडी में सत्तारूढ़ भाजपा ने हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण सुधार पर विशेष जोर देने का निर्णय लिया है। इस दिशा में मेयर राजा इकबाल सिंह व डिप्टी मेयर जयभगवान यादव ने वरिष्ठ पार्षदों के साथ बैठक कर पार्कों और हरित पट्टियों की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को पार्कों व हरित पट्टी में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर व डिप्टी मेयर को पार्षदों ने रिपोर्ट में बताया कि अधिकतर पार्कों की स्थिति बेहद खराब है। कई जगहों पर पार्क पूरी तरह वीरान हैं। घास तक नहीं उगी है और जगह-जगह कूड़े का अंबार है। हरित पट्टियों की भी देखरेख नहीं हो रही है। इससे पर्यावरण को लाभ मिलने की जगह पार्क गंदगी और बदहाल स्थिति का प्रतीक बनते जा रहे हैं। पार्षदों ने इस बात पर भी चिंता जताई कि मानसून आने से पहले यदि हरित क्षेत्र को ठीक नहीं किया गया तो हरियाली का लक्ष्य अधूरा रह जाएगा। इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए मेयर और डिप्टी मेयर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी पार्कों और हरित पट्टियों की स्थिति में शत-प्रतिशत सुधार किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी आदेश दिया कि पार्कों में नियमित सफाई हो, सिंचाई के लिए पानी की समुचित व्यवस्था की जाए और पौधों की देखरेख के लिए स्थानीय स्तर पर निगरानी की जिम्मेदारी तय की जाए। अधिकारियों से यह भी कहा कि मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए। इसमें हर मोहल्ले व कॉलोनी में स्थानीय निवासियों को शामिल किया जाए, ताकि सामूहिक भागीदारी से हरियाली को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें