फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीका: मायावती की मांग, कोविड-19 के टीकों की कीमतों में एकरूपता के लिए केंद्र बनाए राष्ट्रीय नीति

Fri, 23 Apr 2021 10:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

देश में कोरोना वायरस रोधी टीके की कीमत केन्द्र, राज्य सरकार और निजी अस्पतालों के लिए एक समान नहीं होकर इसकी कीमत अलग-अलग निर्धारित करने के मामले में भारत सरकार को दखल देने की जरूरत है। 
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से कोविड-19 रोधी टीकों की कीमतों में एकरूपता रखने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की।
विज्ञापन


मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया और कहा देश में कोरोना वायरस रोधी टीके की कीमत केन्द्र, राज्य सरकार और निजी अस्पतालों के लिए एक समान नहीं होकर इसकी कीमत अलग-अलग निर्धारित करने के मामले में भारत सरकार को दखल देने की जरूरत है। 

मायावती ने लिखा कि 'केन्द्र सरकार से इस संबंध में एकरूपता वाली राष्ट्रीय नीति बनाकर उसपर अमल करने की मांग है। साथ ही, देश के विभिन्न राज्यों व राजधानी दिल्ली के बड़े अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की कमी के मद्देनजर केंद्र ऑक्सीजन के औद्योगिक, वाणिज्यिक प्रयोग को रोककर अस्पतालों को इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करे।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र से जरूरी दवाओं की आपूर्ति की ओर भी विशेष ध्यान देने की मांग की है। गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीके की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपये प्रति खुराक तथा निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक होगी।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें