नूंह। जिले में कोरोना संक्रमण कहर बढ़ता ही जा रहा है। मेवात में बुधवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई, जोकि एक दिन में अब तक सर्वाधिक है। इनमें नूंह खंड के गांव चंदेनी निवासी 37 वर्षीय युवक, नूंह के गांव सालाहेड़ी निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, उजीना निवासी 57 वर्षीय महिला, नूंह शहर के वार्ड नंबर-9 निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और तावडू शहर के वार्ड नंबर 12 निवासी 37 वर्षीय महिला शामिल है। वहीं, बुधवार को 63 नए संक्रमित मिले। नूंह में 32, इंडरी में 4, तावडू में 5, पुन्हाना में 9, नगीना में 6 और फिरोजपुर झिरका में 7 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, 47 लोग स्वस्थ भी हुए।
अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 606 है। जिले में अभी 2865 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 4011 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3351 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 87415 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 64444 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 22971 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 243233 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 235483 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।