फोटो : 10वार्षिक आम सभा में बैठे पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
- फोटो : कोटवाधाम पीएचसी पर चिकित्सक सुनील जायसवाल बुखार से पीड़ित बच्चे का इलाज करते हुए।
रेवाड़ी। आजाद नगर स्थित माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था की वार्षिक आम सभा संस्था प्रांगण में प्रधान इंजीनियर बुधराम पवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संस्था प्रधान बुधराम पंवार ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। सभा का संचालन बहादुर सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रेस सचिव बहादुर सिंह ने बताया कि कोषाध्यक्ष नारायण सिंह तंवर ने संस्था की वित्त वर्ष 2024-2025 की वित्तीय स्थिति से अवगत कराया जिसमें सभी प्राप्तियां व भुगतान का माहवार ब्योरा विस्तार से सदन के पटल पर रखा।
संयुक्त सचिव ने संस्था की वर्षभर की गतिविधियों से अवगत करवाया। बहादुर सिंह ने वर्ष 2024-25 की वित्तीय स्थिति, संस्था के नए बने सदस्यों को सदस्यता प्रदान करना, संस्था प्रांगण में प्राइमरी स्कूल का संचालन, रिक्त कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह का चयन और महिला विंग बनाने पर प्रेम कुमारी, गीता तंवर और सुमित्रा देवी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
सदन ने सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए। संस्था प्रधान बुधराम पंवार ने सदन के सदस्यों द्वारा रखे गए प्रश्नों के जवाब दिए। बैठक उपरांत उप प्रधान डॉक्टर एएस दहिया ने आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।