बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिसनौली गांव के समीप कूलर के गत्ते बनाने वाली कंपनी में अचानक आग लग गई। आग लगने के चलते लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब तीन घंटे में आग आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है । पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने में लगी है।
बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जीटी रोड स्थित बिसनोली गांव के समीप श्री श्याम इंटरप्राइजेज फैक्टरी है। इस फैक्टरी में कूलर में लगाए जाने वाले गत्ते बनाने का काम किया जाता है। शनिवार को सुबह 7 बजे के करीब अचानक गत्तों में से धुआं निकलना शुरू हो गया। धुआं के कुछ ही देर बाद आग निकलने लग गई।