फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्रेनो वेस्ट की झुग्गियों में लगी भयंकर आग, फटे सिलेंडर, 50 से अधिक झुग्गियां जलकर हुई खाक

Fri, 07 Nov 2025 12:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की झुग्गियों में लगी भयंकर आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट इलाके की झुग्गियों में शुक्रवार सुबह अचानक भयंकर आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। 

विज्ञापन


झुग्गियों में आग इतनी भयंकर लगी कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। झुग्गियों से सिलेंडर फटने की आवाज आ रही थी। आग लगने के बाद झुग्गियों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। बच्चों से लेकर महिलाओं तक सभी सड़कों पर रोते-बिलखते नजर आए। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था। अभी आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें