फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के जिम में लगी भीषण आग: छत पर फंसे पांच लोगों को रेस्क्यू कर बचाया; टीम ने शीशा तोड़कर पाया काबू

Thu, 20 Aug 2026 11:55 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 स्थित एक फिटनेस जिम में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने फंसे हुए पांच लोगों का रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में जिम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 स्थित एक फिटनेस जिम में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग जिम के दूसरे तल पर लगी थी, जिससे पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमबुद्धनगर और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने और फंसे लोगों को बचाने का अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


गुरुवार को सेक्टर-1 के फिटनेस जिम में आग लगने की सूचना फायर विभाग को मिली थी। आग जिम के द्वितीय तल पर लगी होने के कारण वहां तेजी से धुआं भर गया। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने हौज पाइप बिछाकर आग पर पानी डालना शुरू किया। आग के कारण जिम के अंदर धुआं बहुत अधिक भर गया था। इस बीच पांच लोग जिम की छत पर फंस गए। दमकल कर्मियों ने ब्रीदिंग अपरेटस पहनकर धुएं के बीच अभियान चलाया। उन्होंने सभी पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते किए गए इस बचाव कार्य से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी व्यक्ति की जनहानि नहीं हुई।

जिम के शीशे तोड़े गए
आग बुझाने के दौरान जिम के अंदर धुआं कम करना एक बड़ी चुनौती थी। हवा निकासी की व्यवस्था करना आवश्यक हो गया था। इसके लिए दमकल कर्मियों ने क्रेन की सहायता ली। क्रेन से जिम के शीशे तोड़े गए, जिससे धुआं बाहर निकलने का रास्ता बना। इसके बाद पांच दमकल वाहनों की मदद से आग पर लगातार पानी डाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।



 
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी को चोट
हवा निकासी की कार्रवाई के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे को सामान्य चोट आई। उन्हें किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है। आग लगने की इस घटना में किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। कोई अन्य जनहानि भी नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें