फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के मैदान पर दोस्त का कत्ल: गाली देने पर क्रिकेट ग्राउंड पर हत्या की, वारदात से पहले पी शराब; पढ़ें खुलासा

Wed, 19 Aug 2026 09:54 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

बिसरख पुलिस ने एक अगस्त को आरसीजी क्रिकेट ग्राउंड पर जसवीर मौर्य की हत्या के आरोपी गोविंद शर्मा को गिरफ्तार किया। शराब पीने के दौरान गाली देने और धक्का मारने पर गोविंद ने जसवीर का गला दबाकर हत्या की थी।
विज्ञापन
दोस्त को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसरख कोतवाली पुलिस ने दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गंदी-गंदी गाली देने पर दोस्त का गला दबाकर हत्या की थी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या से पहले मृतक व आरोपी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने आरोपी के पास से बीयर की दो बोतलें, देशी शराब के दो पाउच, नमकीन और चप्पल बरामद की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन

बिसरख कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि एक अगस्त को ग्रेनो वेस्ट के आरसीजी क्रिकेट ग्राउंड पर एक युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान जसवीर मौर्य के रूप में हुई थी। वो मूलरूप से बदायू का रहने वाला था और यहां ग्राउंड के अंदर बने कमरे में रहता था। ग्राउंड का केयरटेकर था। आरोपी गोविंद शर्मा निवासी लोधिया गांव लकी सराय बिहार का रहने वाला है। वो फिलहाल ग्रेनो वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव में चार साल से किराये पर रह रहा था। यहां पर कारपेंटर का काम करता है। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो अक्सर मैच देखने के लिए आरसीजी ग्राउंड पर जाता था। वहां मृतक जसवीर से दोस्ती हो गई। जसवीर ग्राउंड में बने कमरे में अकेला रहता था। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और साथ बैठकर शराब पीने लगे। एक अगस्त की शाम भी दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। तभी मृतक ने आरोपी को गाली देनी शुरू कर दी। आरोपी ने गाली देने से इंकार किया तो जसवीर ने धक्का मार दी। जिस पर आरोपी जमीन पर गिर गया। उसके बाए कंधे में चोट लगी। 

इससे गुस्से में आकर आरोपी ने उठकर जसवीर पर हमला किया। हमले में मृतक जसवीर जमीन पर जा गिरा। उसके बाद आरोपी ने उसके ऊपर बैठकर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी घबराकर वहां से भाग गया लेकिन उसकी चप्पल वहां छूट गई। चप्पल के आधार और आसपास लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के तीन पते है।
विज्ञापन

बिहार और रोजा जलालपुर के अलावा वो पश्चिम बंगाल में भी रहा है। वहां रहकर उसने पढ़ाई की है। उसके पास गोविन्द खटीक रोड थाना टेकरा वैशाली टेकरा (पश्चिम बंगाल) का आधार कार्ड भी मिला है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें