फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसे नकाबपोश, दहशत में परिवार

Fri, 07 Nov 2025 12:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
समालखा। मच्छरौली गांव में मोहित के घर में दो नकाबपोश घुस गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि पांच साल पहले उनके पिता की हत्या की गई थी। इसके बाद से उनके घर पर हमले हो रहे हैं। अब इस मामले में उनके मामा की गवाही है। आरोप है कि गवाही से रोकने के लिए घर में घुसकर हमला करने का प्रयास किया जा रहा है। दो दिन पहले हुई वारदात से परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

मच्छरौली निवासी मोहित ने बताया कि अक्तूबर 2020 में उनके पिता मेहर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में गवाही चल रही है। हाल ही में उनके मामा की गवाही होनी है। जिस कारण दूसरा पक्ष लगातार उन्हें डरा रहा है। 4 नवंबर को वह परिवार के साथ हरिद्वार गए हुए थे। जब वह वापस लौटे तो देखा कि उनके घर पर कोई व्यक्ति है। जब पास जाकर देखा तो दो व्यक्ति उनके घर में घुसकर हमला करने की फिराक में हैं। उन्होंने अपने चाचा को फोन कर इसकी सूचना दी। जब तक वह मौके पर पहुंचते आरोपी भाग गए। मोहित ने बताया कि परिवार पर पहले भी फायरिंग हो चुकी है। 2021 में जब उनकी गवाही थी तो उनकी भी रेकी हुई थी। अब फिर उन्हें जान का खतरा है। उनका कहना है कि समालखा थाने में इसकी शिकायत दी है। लेकिन अभी तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

मच्छरौली में एक मकान में कुछ लोगों के घुसने की शिकायत मिली है। अभी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-दीपक, प्रभारी थाना समालखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें