फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कारगिल दिवस पर नम आंखों से शहीदों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
-गौरवांवित हुआ शहर, शहीद सैन्यकर्मियों के परिवार हुए सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहरभर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को नम आंखों से शहीदों को याद किया गया और विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान राजनैतिक पार्टियों से लेकर सामाजिक संस्थाओं और वीर सपूतों के परिवारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जगह जगह सैन्यकर्मियों के परिवारों को सम्मानित किया गया।
शहर के सेक्टर 39 स्थित सामुदायिक केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बैठक की गई। जहां जिले के सांसद डॉ महेश शर्मा समेत जिलाध्यक्ष महेश चौहान समेत कई सैन्य अधिकारियों के परिवार शामिल हुए। इस दौरान सांसद ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य के कारण ही भारतवासी आज सुरक्षित हैं। भारत ने इस युद्ध में 527 वीर जवानों को खो दिया, इनमें शहर के कैप्टन थापर भी शामिल थे। आरडब्ल्यूए के महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि शहीद हुए शशिकांत शर्मा के पिता पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट जेपी शर्मा व माता स्वदेश शर्मा समेत कारगिल युद्ध के योद्धा पूर्व कर्नल अभय गुप्ता को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शहरभर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा व अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से मशाल और तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

-

जगह जगह पूर्व सेनानायक हुए सम्मानित
शहरभर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सामाजिक संगठनों और राजनैतिक पार्टियों ने शहर के पूर्व सेनानायक जिन्होंने अपना योगदान देश की रक्षा में दिया, उनके अलावा कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले सेना नायकों के परिवारों को जगह जगह सम्मानित किया गया। इस दौरान उन सभी सैन्यकर्मियों के परिवार भी गर्व से ओतप्रोत नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें