फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। दहेज में दो लाख की नकदी और स्विफ्ट कार की मांग पूरी न होने पर शनिवार को विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। पिनगवां पुलिस ने पीड़ित आमीन की शिकायत पर गांव कुतकपुर शाहचौखा निवासी सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2009 में कुतकपुर शाहचौखा निवासी आरिफ पुत्र रहमान के साथ उसने 30 वर्षीय बेटी अरशीदा का निकाह किया था। ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। इसके बाद दो लाख की नकदी और स्विफ्ट कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर अक्सर आरोपी उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। मामला सुलझाने के लिए कई बार पंचायतें भी हुईं। इसी दौरान बेटी के तीन बच्चे भी हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपी अरशीदा के साथ पिछले तीन दिनों से मारपीट कर रहे थे। शनिवार की सुबह जब अरशीदी कुरान पढ़ रही थी। तभी आरोपियों ने उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी और उसके कपड़े बदलकर दुपट्टा का फंदा बनाकर शव को लटका दिया। किसी दूर के रिश्तेदार से शनिवार शाम को उन्हें घटना की जानकारी मिली। जांच अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गांव कुतकपुर शाहचौखा निवासी आरिफ, अरशद, हारिस, मुबीन, तौफीक, रहमान और आसी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। रविवार कोपोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें