फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में सर्वाधिक 151 स्वस्थ, 61 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। बीते कई दिनों से जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों में रविवार को काफी कमी देखी गई। मेवात में रविवार को 151 लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए, जोकि एक दिन में अब तक सर्वाधिक हैं। वहीं, 61 नए संक्रमित मिंले। इनमें नूंह खंड में 18, तावडू में 24, पुन्हाना में 2, पिनगवां में 3, नगीना में 4 और फिरोजपुर झिरका में 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 616 है। जिले में अभी 1994 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 3670 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3007 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 83125 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 62963 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 20222 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 239304 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 232940 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें