फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर फलावदा थाने में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव गडीना में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव पलंग पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर फलावदा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर निवासी तेजपाल की पुत्री आशा की शादी छह माह पूर्व गांव गडीना निवासी कुलदीप पुत्र इलम सिंह के साथ हुई थी। आशा एमए तक पढ़ी थी। आशा का पति संभल में सरकारी स्कूल में अध्यापक के पद पर तैनात है। बताया गया कि शुक्रवार की दोपहर आशा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की ससुराल वाले आशा को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुसराल पक्ष के लोग विवाहिता के शव को लेकर गांव गडीना लौट गए। किसी ने इसकी सूचना मृतका के भाई मनोज को दी। आशा की ससुराल में मौत होने की खबर पाकर ग्रामीणों के साथ मायके वाले और थाना प्रभारी ब्रह्मकुमार त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ससुराल वाले शव को मौके पर छोड़कर भाग गए। मृतका आशा के बड़े भाई सनोज ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपनी बहन की ससुराल आया था। उसकी बहन के ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। वह आशा की ससुराल वालों को समझा बुझाकर देर शाम अपने गांव लौट गया था। सनोज ने बताया कि आशा की ससुराल वालों को समझाने पर उसके साथ भी बदसलूकी की गई थी। उन्होंने अपनी बहन की शादी में करीब 10 लाख रुपये नकद सहित शादी में करीब 26 लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज में और नकदी की मांग को लेकर आशा की हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में थाने पर मृतक आशा के भाई मनोज ने पति कुलदीप, देवर अमरदीप व सोनित, सास महेंद्री, ससुर इलम सिंह, ननदोई उदय सिंह को नामजद किया है।
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि दहेज हत्या की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें