फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज में फ्लैट और कार नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में फ्लैट और कार नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी 25 अप्रैल 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से बलिया निवासी शिवम से हुई थी। विवाह में उसकी मां ने सामर्थ्य से अधिक खर्च कर दहेज दिया लेकिन इसके बावजूद पति और उसके परिवार के सदस्य संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज के रूप में नोएडा स्थित फ्लैट और कार की मांग शुरू कर दी गई। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा तथा उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। ससुराल पक्ष ने कई बार उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। विदेश यात्रा के दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई और अश्लील वीडियो बनाने का दबाव डाला गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद नोएडा में रहने के दौरान भी उसे नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। 25 मई 2026 को उसके गूगल अकाउंट, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य ऑनलाइन खातों को हैक कर लिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी पति शिवम, ससुर अजय कुमार, सास सुनीता चौबे और ननद कुमारी शिवानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें