फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कृष्ण जन्माष्टमी करीब आते ही बढ़ी बाजारों में रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नोएडा। सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, सेक्टर-27 मार्केट समेत प्रमुख बाजारों में बाल गोपाल की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मटकी और झांकी सजाने का सामान खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। दुकानों पर कान्हा की छोटी-बड़ी मूर्तियों के साथ रंग-बिरंगी पोशाक और सजावटी सामान की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध है।

सेक्टर-18 की दुकानों पर बाल गोपाल की पोशाक, मुकुट, मोरपंख, बांसुरी और मटकी की मांग बनी हुई है। वहीं घरों में झांकी सजाने के लिए कृत्रिम फूलों की माला, झालर, लाइट और अन्य सजावटी सामान भी खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 18 अट्टा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार जन्माष्टमी से जुड़े कारोबार में करीब 25 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। साथ ही बजारों में भी ग्राहकों की खासी भीड़ है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जबसे ऑनलाइन बिक्री शुरु हुई है। इससे 30 प्रतिशत तक प्रभाव पड़ा है



समान दाम



कान्हा की मूर्तियां 300 - 4000

झूला सेट 400 - 1500

पोशाक 100 - 2000

मुकुट व मोरपंख 20 - 500

बांसुरी 100 - 500

कृत्रिम फूल मालाएं 30 - 150
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें