फोटो
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर समसारा द वर्ल्ड एकेडमी में विद्यार्थियों के लिए इंटर-हाउस बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बास्केटबॉल और हैंडबॉल मुकाबलों के दौरान विद्यार्थियों में जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी प्रसाद ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और चुनौतियों का सामना करने का साहस विकसित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा सकारात्मक खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।