फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाई दूज की रौनक से गुलजार हुए बाजार, बहनों ने की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेहंदी लगवाने से लेकर मिठाई और उपहार खरीदने तक रही चहल-पहल
विज्ञापन

- दोपहर 1:08 से 3:20 बजे तक रहेगा तिलक का शुभ मुहूर्त
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा/रबूपुरा। दीपावली के बाद अब शहर में भाई दूज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को मनाए जाने वाले पर्व को लेकर मंगलवार को बाजारों में खूब रौनक रही। बहनें भाइयों के स्वागत और पूजा की तैयारियों में जुटी नजर आईं। किसी ने मिठाई और उपहार खरीदे तो किसी ने पूजा की थाली सजाने के लिए रोली, चावल और नारियल की खरीदारी की। वहीं, मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं की भीड़ उमड़ी।
भंगेल, सेक्टर-59 मामूरा, सेक्टर-27 की इंदिरा मार्केट और सेक्टर-18 की अट्टा मार्केट में दिनभर खरीदारी होती रही। मिठाई की दुकानों पर बर्फी और अन्य मिठाइयां खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। बहनों ने भाइयों की पसंद के अनुसार उपहार भी खरीदे। कई महिलाएं हाथों में मेहंदी लगवाती नजर आईं। घरों में भी पर्व की तैयारियां की गईं।
विज्ञापन

भाई दूज भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। यमुना ने उनका तिलक कर स्वागत किया और भोजन कराया। तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-20 स्थित मंदिर के ज्योतिषाचार्य राधारमण के अनुसार, बुधवार को भाई दूज पर तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:08 से 3:20 बजे तक रहेगा। इस दौरान बहनें भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारेंगी और मिठाई खिलाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें