फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उपहारों की खरीदारी से बाजारों में बढ़ी रौनक, आज घरों में होगी धनतेरस की पूजा

विज्ञापन
नोएडा। अट्टा मार्केट में  खरीदारों की उमडी भीड। फोटो अमर उजाला
विज्ञापन
-दीपावली पर रिश्तेदारों को देने के लिए कंबल, बेडशीट और क्रॉकरी सेट की मांग-घर की सजावट के लिए झालर, लाइट और बंदनवार भी खरीद रहे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। दीपावली के उत्सव के बीच धनतेरस को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शुक्रवार को धनतेरस पर घरों और मंदिरों में भगवान धन्वंतरि के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना होगी। वहीं, शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए भी लोग तैयार हैं। त्योहार से पहले ही लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों को दीपावली पर उपहार देने के लिए बाजारों का रुख करना शुरू कर दिया है। बाजारों में कंबल, बेडशीट और क्रॉकरी सेट की खरीदारी अधिक हो रही है। शहर के भंगेल मार्केट, सेक्टर-59 की मामूरा मार्केट, सेक्टर-29, सेक्टर-27 की इंदिरा मार्केट और सेक्टर-18 की अट्टा मार्केट समेत अन्य प्रमुख बाजारों में पिछले कुछ दिनों से ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है।
दुकानदार अंकित सिंह ने बताया कि दीपावली पर उपहार देने के लिए कंबल, बेडशीट और क्रॉकरी सेट की मांग रहती है। कई लोग एक साथ कई सामान खरीद रहे हैं। इनमें क्रॉकरी सेट और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली घरेलू वस्तुओं को खास पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

झालर और बंदनवार से सजेंगे घर
दीपावली पर घरों को सजाने के लिए भी बाजारों में तरह-तरह के सामान उपलब्ध हैं। पिछले कुछ दिनों में सजावटी सामान की दुकानों पर रंग-बिरंगी झालर, लाइट, आर्टिफिशियल फूल, बंदनवार, तोरण, सजावटी दीपक और मोमबत्तियों की खरीदारी हुई है।
विज्ञापन

बर्तन से लेकर सोने-चांदी तक की होगी खरीदारी
धनतेरस पर शुक्रवार को लोग सुबह से ही पूजा और खरीदारी की तैयारियों में जुटेंगे। मान्यता के अनुसार इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के, झाड़ू, साबुत धनिया, पीतल, तांबे और स्टील के बर्तन, गोमती चक्र, मिट्टी के दीपक तथा लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा कई परिवार वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीदते हैं।

नोएडा। अट्टा मार्केट में  खरीदारों की उमडी भीड। फोटो अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें