फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिलासपुर में सातवें दिन खुला बाजार, पुलिस रही सतर्क, आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर में सातवें दिन खुला बाजार, पुलिस रही सतर्क, आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन

- वैभव हत्याकांड: शांति व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों ने डाला डेरा

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। किराना व्यापारी अरुज सिंघल के बेटे वैभव सिंघल (16) की हत्या के बाद शव नहीं मिलने पर व्यापारियों ने छह दिन बाजार बंद कर धरना दिया। शव मिलने के बाद सोमवार को सातवें दिन बाजार खुलते ही काफी चहलपहल नजर आई। हालांकि एहतियात बरतते हुए कस्बे में पुलिस बल तैनात है। सोमवार को पुलिस अधिकारी भी यहां डेरा डाले नजर आए। मामले में मुख्य आरोपी माज पठान को जेल और नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इ
आरोपियों ने 30 जनवरी को वैभव की हत्या कर उसका शव बिलासपुर से आठ किमी दूर हिरनोटी पुल के पास नहर में फेंक दिया था। रविवार को उसका शव रबूपुरा के चचूरा गांव के पास नहर में मिला था। शव मिलने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भरोसे के बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया था। इसके बाद सोमवार को कस्बे में जन जीवन सामान्य दिखाई दिया।
विज्ञापन

इन दिनों शादियों के सीजन के चलते बाजार बंद होने से लोगों को आसपास के कस्बों का रुख करना पड़ रहा था। सोमवार को लोग कपड़े, सहालग का सामान आदि की दुकानों पर खरीदारी में जुटे रहे। कस्बे में शांति और व्यवस्था बनी रहे इसके लिए डीसीपी साद मियां खान और एडीसीपी अशोक शर्मा बिलासपुर पुलिस चौकी पर मौजूद रहे। इलाका पुलिस भी कस्बे में सतर्क रही। दनकौर कोतवाली के प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ कस्बे में गश्त करते रहे।



वैभव के यहां सांत्वना देने पहुंचे लोग

रविवार को शव का अंतिम संस्कार के बाद कस्बे और आसपास के लोग शोकग्रस्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचते रहे। पीड़ित परिवार की नजर पर पुलिस की कार्रवाई पर है। पुलिस ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य इकट्ठा करके अदालत में मजबूत पैरवी की जाएगी।


परिजन बता रहे नाबालिग और पुलिस ने बताया व्यस्क
बिलासपुर में वैभव हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को पीड़ित परिजन शुरू से ही नाबालिग बता रहे हैं। जबकि पुलिस एक हत्यारोपी को बालिग बता रही है। इस बात को लेकर लगातार विरोधाभास बना हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के प्रत्येक पहलू को गंभीरता से लेते हुए जांच की है। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए अदालत में साक्ष्य पेश किए जाएंगे। - अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें