जानलेवा हमले के दो दोषियों को पांच-पांच साल का कारावास
ग्रेटर नोएडा । नोएडा के सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले में दोष सिद्ध करते हुए जिला न्यायालय ने दो लोगों को पांच-पांच साल का कारावास की सजा सुनाई है। घटना साल-2020 में हुई थी और उसी समय से सुनवाई चल रही थी। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। पवन और लकी दोनों खोड़ा के रहने वाले हैं और उन्होंने सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र में कोविड के दौरान युवक पर जानलेवा हमला किया था। हालांकि युवक की जान बच गई थी और उसे इलाज के लिए लंबे समय तक अस्पताल में दाखिल रहना पड़ा था। अदालत ने दोनों को दोषी माना तो पुलिस ने उनको हिरासत में लिया और सजा सुनाने के बाद जेल भेज दिया है। ब्यूरो