नोएडा के मार्क अस्पताल में दोबारा ऑक्सीजन लाइन फटने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया। विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए सिस्टम का ऑडिट कराने और विस्फोट के कारण की जांच शुरू की है।
नोएडा के मार्क अस्पताल में सोमवार को एक बार फिर ऑक्सीजन लाइन फटने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। भर्ती मरीजों को सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल सहित आसपास के अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगातार दूसरे दिन ऑक्सीजन लाइन फटना गंभीर मामला है। पूरे सिस्टम का ऑडिट कराया जाएगा, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विभाग का कहना है कि ऑक्सीजन पाइपलाइन के पास से बिजली की लाइन गुजर रही है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट बिजली के तार की वजह से हुआ या किसी अन्य कारण से जांच जारी है। मौके पर पुलिस और स्वास्थ विभाग की टीम मौजूद है।