फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कई ट्रेन अस्थायी रूप से रहेंगी डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गाजियाबाद-टुंडला जंक्शन सेक्शन के बीच ब्रिज नंबर 228-ए पर री-गर्डरिंग कार्य के कारण पावर और ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इससे कई ट्रेनें 20 से 22 नवंबर तक अस्थायी रूप से डायवर्ट की जाएंगी।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, 15657 दिल्ली जंक्शन-कामाख्या ट्रेन दिल्ली-नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-भंडई-इटावा के रास्ते संचालित होगी। अलीगढ़, टुंडला और शिकोहाबाद पर ठहराव नहीं होगा। 14038 नई दिल्ली-सिलचर और 12452 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल दोनों ट्रेन नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-भंडई-इटावा मार्ग से गुजरेंगी। इसी तरह 20434 माता वैष्णो देवी कटरा-सूबेदारगंज अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा के रास्ते चलेगी। कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनपत, नरेला, आधार नगर, सब्जी मंडी और दिल्ली जंक्शन पर ठहराव नहीं होगा। वहीं, 05306 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा ट्रेन आनंद विहार-गाजियाबाद-हापुड़-खुर्जा मार्ग से डायवर्ट रहेगी। इसके अलावा 15707 कटिहार-अमृतसर और 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ ट्रेनें खुर्जा-मेरठ-सहारनपुर-अंबाला कैंट मार्ग से संचालित होंगी। 02569 दरभंगा- नई दिल्ली बाराबंकी-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी। ऐशबाग व कानपुर सेंट्रल पर ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें