ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित द श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल में शनिवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 शतरंज चैंपियनशिप का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में दूसरे दिन तीन प्रतिस्पर्धी राउंड खेले गए। इसमें अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में नॉर्थ जोन से 70 स्कूलों से 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से द श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल में 22 से 24 अगस्त तक सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को छह चरणों में पूरा किया जाएगा। शह और मात के खेल में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। एडुकेयर लिमिटेड के उपाध्यक्ष राजेंद्र शाह ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह धैर्य, संयम और रणनीतिक सोच का अद्वितीय अभ्यास है, जो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।स्कूल के उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, निदेशक वंदना सिंह, निदेशक डॉ. जय कुमार सिंह, प्रधानाचार्या ज्योति राणा, ज्योति रॉय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ब्यूरो