फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 40 शिक्षकों ने स्टैम कार्यशाला में लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शिक्षक प्रशिक्षण पहल के अंतर्गत स्टैम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियान्त्रिकी एवं गणित) जिला-स्तरीय विचार-विमर्श का आयोजन किया। इस आयोजन ने शिक्षकों को नवीन शैक्षणिक अनुभव साझा किए। सीबीएसई से संबद्ध 17 स्कूलों के 40 शिक्षकों ने इसमें भाग लिया और अपने श्रेष्ठ प्रकरण-पत्र प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू वर्मा ने कहा कि इस मंच ने शिक्षकों को न केवल नवीन शिक्षण पद्धतियों का आदान-प्रदान करने का अवसर दिया, बल्कि शिक्षा में सहयोग, नवाचार और रचनात्मकता को भी प्रोत्साहित किया। इस प्रकार के प्रयास विद्यार्थियों को भविष्य-उन्मुख, सशक्त और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। इस मौके पर आकांक्षा अरोड़ा,डॉ. रुचि गर्ग, रेनू शर्मा आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें