फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्राट मिहिर भोज का आशीर्वाद लेने पहुंचे मनवीर, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
मिहिर भोज कॉलेज में मनवीर और पुलिसकर्मी में नोकझोंक हुई। संवाद - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
दादरी/ग्रेटर नोएडा। नगर के मिहिर भोज कॉलेज में मंगलवार को पुलिस और बसपा प्रत्याशी मनवीर भाटी के बीच काफी नोकझोंक हुई। बसपा प्रत्याशी समर्थकों के साथ कॉलेज में लगी गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। भीड़ की सूचना मिलने पर रिटर्निंग अफसर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मनवीर को प्रतिमा स्थल तक जाने से रोक दिया और नहीं हटने पर बल प्रयोग करने की चेतावनी दी। हालांकि, बाद में बसपा प्रत्याशी को आशीर्वाद लेने जाने दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मनवीर भाटी दादरी में प्रचार कर रहे थे। वे समर्थकों के साथ सम्राट मिहिर भोज का आशीर्वाद लेने प्रतिमा स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान भीड़ ने जमकर नारेबाजी की। प्रतिमा स्थल पर अचानक भीड़ आने पर माहौल गरमा गया। सूचना मिलने पर रिटर्निंग अफसर अंकित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मनवीर भाटी और भीड़ को प्रतिमा तक पहुंचाने से रोका और अनुमति के बिना भीड़ एकत्रित करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस बात पर मनवीर व समर्थकों की पुलिस से बहस होने लगी। इसके बाद पुलिस ने मनवीर को प्रतिमा तक जाने की अनुमति दी। बसपा प्रत्याशी ने आशीर्वाद लिया और लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें