फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लंबी कूद में मानसी, 60 मीटर दौड़ में सनी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। भारतीय एथलेटिक्स संघ की ओर से खेलो इंडिया अस्मिता एथलेटिक्स का आयोजन शुक्रवार को शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में किया गया। इसमें अंडर-16 की 60 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सनी हसन ने प्रथम, मनी दुबे ने द्वितीय और प्रियंका पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लंबी कूद में मानसी ने प्रथम, कृतिका कमल ने द्वितीय और नव्या शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले मुख्य अतिथि एसपी विनोद कुमार और विशेष अतिथि एएसपी अजय कुमार ने प्रतिभागियाें का हौसला बढ़ाया। साथ ही विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

26 राज्यों के 300 जिलों में भारतीय एथलेटिक्स संघ के निर्देश पर खेलो इंडिया अस्मिता एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इत्रनगरी में भी प्रतियोगिताएं हो रही हैं। शॉट पुट में श्वेता ने प्रथम, अनुष्का द्वितीय और खुशी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में गुनगुन प्रथम, रियांशी ने द्वितीय और अलीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में अंजली ने प्रथम, सोनम ने द्वितीय और जान्हवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
600 मीटर दौड़ में प्रार्थना ने प्रथम, रूचि द्वितीय और अनामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 में भाला फेंक में जान्हवी ने प्रथम, श्रेया ने द्वितीय और ओमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में श्रेया सिंह प्रथम, साधना द्वितीय और वर्षा राजपूत तृतीय स्थान पर रही। सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से एसोशिएसन के सचिव पुनीत पांडेय, अमित मिश्रा, सुनील सिंह, कमल टंडन, चंद्रभान यादव, शिवम सिंह, नरेंद्र खैरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें