फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मनोज तिवारी ने किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में 240 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इसकी शुरुआत मंडोली स्थित डीडीए पार्क नंबर छह में कबड्डी प्रतियोगिता से हुई जिसमें हर्ष विहार, मंडोली, नंद नगरी, उस्मानपुर, बुराड़ी सहित 20 टीमों के 240 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान और सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित सांसद खेल महोत्सव का मकसद खेल प्रतिभाओं को अवसर देना और युवाओं को नशे से दूर रखना है। गली-गली से निकल रहीं खेल प्रतिभाएं देश का नाम रोशन करेंगी। खेलों से युवा तन-मन से स्वस्थ रहते हैं और अनुशासित जीवन जीते हुए परिवार, समाज और देश को आगे बढ़ाते हैं। भाजपा पूरे देश में धार्मिक व सामाजिक सेवा कार्यों के जरिये प्रधानमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना कर रही है। इस दौरान जोन अध्यक्ष पुनीत शर्मा, डिप्टी चेयरमैन मुकेश बंसल, पार्षद वीर सिंह पवार, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व अध्यक्ष मनोज त्यागी, भाजपा नेता आनंद त्रिवेदी, चौधरी रतन सिंह, आशीष तिवारी, वीरेंद्र खंडेलवाल और संजीव चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें