फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मन की बात कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी(संवाद)। नगर के बूथ संख्या 378 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना। सुनने के बाद कार्यक्रम में एक पौधा मां के नाम के तहत पौधारोपण किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती हैं। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम गौतमबुद्धनगर के 1115 बूथों पर सुना गया। उन्होंने कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं के साथ पार्टी संगठन के विषय में जन-जन को बताने के कार्य में जुट कर 2027 की तैयारी पर लग जाएं। इस अवसर पर मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, पवन रावल, सतेंद्र नागर, देवा भाटी, कर्मवीर आर्य, इंदर नागर, सत्यपाल शर्मा, अमित शर्मा,अरुण प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें