संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले की सभी 13 मंडियों में मीट्रिक 5,81,984 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। ऐसे में छह लाख मीट्रिक टन लक्ष्य के नजदीक धान पहुंच गया है। हालांकि धान का अंतिम चरण समाप्ति की ओर बढ़ रहा। परंतु इन दिनों मंडियां धान से पूरी तरह से लबालब हैं। शुरूआती दौर में धान की आवक कम थी, लेकिन बाद में इसकी रफ्तार बढ़ गई।
मंडियों में पहुंचे 581984 मीट्रिक टन धान में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 271352 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 207119 मीट्रिक टन, हरियाणा भण्डारण निगम द्वारा 103513 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। वहीं, देहात की अन्य मंडियों की स्थिति पर नजर दौड़ाएं तो व्यासपुर अनाज मंडी में 54575 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 72182 मीट्रिक टन, गुमथला रॉव अनाज मंडी में 8628 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 80936 मीट्रिक टन फसल खरीदी गई है।
जठलाना अनाज मंडी में 3236 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मंडी में 4853 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मंडी में 105608 मीट्रिक टन, सरस्वती नगर अनाज मंडी में 109328 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 55047 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 46247 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 11137 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 29761 मीट्रिक टन, यमुनानगर अनाज मंडी में 446 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।