फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडियां फुल, पोर्टल है धीमा सड़कें जाम, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम के खुश्क मिजाज से बढ़ती तपिश के बीच अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार तेज हो रही है। आलम ये है कि जिले की कई अनाज मंडियां फुल हो गई हैं। मंडियों के अंदर धान डालने की जगह ही नहीं बची है। मंडियों के बाहर जाम की स्थिति है। किसान परेशान है। पोर्टल के धीमा होने से किसानों को गेट पास की भी समस्या रही। तरावड़ी में अधिक अव्यवस्था रही। आढ़ती एसोसिएशन को मंगलवार को घरौंडा मंडी और बुधवार को करनाल अनाज मंडी में धान की खरीद बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को अब तक की सर्वाधिक सात लाख क्विंटल से अधिक खरीद की गई। अब तक जिले में धान की कुल खरीद 51 लाख 84 हजार 100 क्विंटल हो गई है। 255 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया गया है। करनाल अनाज मंडी के बाहर तीसरे दिन लगातार धान भरी ट्रैक्टर ट्रालियों की कतारें लगी रहीं। मंडी के अंदर भी जाम की स्थिति बनने लगी है। यहां उठान की स्थिति अन्य मंडियों से बेहतर होने के कारण अभी धान की ट्राॅलियां अंदर जा रही हैं। करनाल अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरिंद्र त्यागी ने बताया कि आढ़ती एसोसिएशन ने अपने स्तर पर ये निर्णय लिया है कि बुधवार को अनाज मंडी को बंद रखा जाएगा। बुधवार को किसान धान लेकर नहीं आएं। इस दिन सिर्फ उठान होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें