फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज-लहसुन की खेती लाभप्रद : डॉ. आलोक

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एनएचआरडीएफ) के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र सलारू में सोमवार को ‘‘प्याज व लहसुन की उन्नत उत्पादन तकनीकी एवं कटाई उपरांत प्रबंधन’’ विषय पर कृषक प्रशिक्षण शुरू हुआ। यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण 17 अक्तूबर तक लगेगा। पहले दिन केंद्र प्रमुख डॉ. आलोक सिंह ने किसानों को प्याज व लहसुन की उन्नत किस्मों की जानकारी देते हुए इस खेती को किसानों के लिए फायदेमंद बताया। प्रशिक्षण में राजस्थान के बारां के करीब 70 किसानों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी डा. कमल कुमार सैनी ने किसानों को फसलों पर दिए जाने वाले अनुदान व बागवानी की योजनाओं की जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें