फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मैनेजर पर 3.46 लाख की हेराफेरी का आरोप, कैश लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली फेज वन पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-4 स्थित एक प्लाई कंपनी के मैनेजर पर लाखों रुपये की हेराफेरी कर कैश लेकर भागने का आरोप है। कंपनी मालिक की शिकायत पर कोतवाली फेज वन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी मोहित स्वामी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह सेक्टर-4 निवासी परफैक्ट प्लाई डेकोर के नाम से कंपनी चलाते हैं। उनकी कंपनी में राजस्थान जनपद अलवर निवासी अरविंद सिरोहीवाल पिछले करीब सात साल से मैनेजर के पद पर काम कर रहा था। कुछ दिन पहले जब कंपनी का ऑडिट कराया गया तब पता चला कि मैनेजर कुछ ग्राहकों से कंपनी के ट्रेडिंग के रुपये सीधे अपने निजी खाते में मंगवा रहा था। आरोप है कि मैनेजर ने कुछ ग्राहकों से कैश भी लिया और जिसे कंपनी के खाते में जमा नहीं किया। जब कंपनी मालिक ने इस बारे में अरविंद से पूछताछ की, तो उसने गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद वह कंपनी का 2 लाख से अधिक कैश और 1.46 लाख का एडवांस लेकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी अमित मान ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें