दादरी (संवाद)। गांव बंबावड़ में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पिता-पुत्र को घायल करने पर तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गांव के सुशील कुमार का उसी गांव में रहने वाले तनिष के साथ सालभर पहले गाड़ी हटाने को लेकर झगड़ा हुआ था। तभी से दोनों में रंजिश थी। 28 मार्च को सुशील कहीं जा रहे थे। तभी तनिष, मोहित, आकाश ने उन्हें गाली दी और मारपीट की, जिससे सुशील घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। शिकायत में बेटे संजय ने बताया कि जब इसकी शिकायत लेकर वह आरोपियों के घर गया तो उसके साथ भी मारपीट की। तीनों आरोपी- तनिषा, मोहित और आकाश के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।