फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सप्रेसवे पर बस का इंतजार कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में नोएडा एक्सप्रेसवे पर बस का इंतजार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे ने कार के नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


नोएडा के छपरौली गांव में किराये पर रहने वाले जितेंद्र कुमार का आरोप है कि तीन नवंबर को उनके पिता सत्य प्रकाश सेक्टर-143 के पास एक्सप्रेसवे पर बस का इंतजार कर रहे थे। कार ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उनको अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना रात 8 से 9 बजे के बीच की है। पीड़ित की शिकायत पर कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें