महिला मित्र संग घूमने निकला था शिव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा निवासी शिव कुमार बृहस्पतिवार को अपनी किसी महिल मित्र के साथ घूमने निकला था। दोनों मंझावली पुल की तरफ गए थे और रास्ते में कीचड़ में उनकी कार फंस गई। शराब ने नशे में युवक ने अपनी कार निकलवाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसकी कार गहरे पानी में फंस गई है। अगर जल्दी मदद न मिली तो उनकी जान भी जा सकती है।
कार निकलवाने के लिए बुला ली पुलिस
कंट्रोल रूम पर यह सूचना दिए जाने पर पुलिस तत्काल अलर्ट हो गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और एसडीआरएफ व एनडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार कीचड़ में फंसी हुई थी और युवक कार के अंदर अपनी महिला मित्र के साथ बैठा हुआ था। उसने अपनी कार को कीचड़ से बाहर निकलवाने के लिए झूठी सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ झूठी सूचना देने और शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।