फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक की टक्कर से व्यक्ति घायल

Wed, 22 Oct 2025 12:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुराना नजफगढ़ रोड पर बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत पर मोटरसाइकल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान हरीश कुमार के रूप में हुई है और वह दूध डेयरी चलाता है।
विज्ञापन

हादसे में घायल हरीश के भाई सुभाष ने बताया कि वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल शिव चौक की ओर से आई और हरीश को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर दूर जा गिरा और उसे सिर व शरीर के कई अंगों पर चोटें आई। उसे तुरंत शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर ले जाया गया। हालांकि घर पर उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और परिजन उसे शहर के एक अन्य अस्पताल में ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल वह बोलने में असमर्थ है। घायल के भाई सुभाष की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। बताया गया है कि बाइक चालक दयानंद का रहने वाला नरेंद्र कुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें