फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पार्टी में दोस्ती का कत्ल: पहले शराब पिलाई फिर मारी तीन गोलियां, हालत नाजुक, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 08:32 PM IST
Akash Dubey फिरदौस आलम/दीपक सिंहल, यमुना सिटी/रबूपुरा

सार

नौकरी का झांसा देकर पवन (30) को बुलाया गया। शराब पार्टी के बाद विवाद में दोस्त प्रमोद ने उसे तीन गोलियां मार दीं। पवन गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं दोस्ती का रिश्ता इंसानियत का सबसे बड़ा रिश्ता होता है, लेकिन रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में जो हुआ उससे आपका दोस्ती पर से भरोसा उठ जाएगा। गांव रामपुर बांगर में शनिवार देर रात दोस्ती का रिश्ता खूनी संघर्ष में बदल गया। एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को नौकरी लगवाने का झांसा देकर पहले अपने पास बुलाया। फिर शराब पिलाई और बाद में किसी विवाद को लेकर उसके शरीर में तीन गोलियां उतार दीं। इस विवाद में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


पीड़ित की पहचान रामपुर बांगर निवासी पवन (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। नामजद आरोपियों की पहचान प्रमोद, गौरव और मेहरचंद के रूप में हुई है। सभी आरोपी गांव मिर्जापुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनमें से मुख्य आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पवन को शनिवार रात करीब 8 बजे पड़ोसी गांव मिर्जापुर निवासी उसके दोस्त प्रमोद, गौरव और मेहरचंद नौकरी लगवाने की बात कहकर गौर यमुना सिटी स्थित अपने कार्यालय पर ले गए थे। नौकरी को लेकर बातचीत होने के बाद चारों ने गांव रामपुर के आसपास जंगल में बैठकर शराब पार्टी की। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी बीच प्रमोद उर्फ डागा ने तमंचा निकालकर पवन पर एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं। इसमें पवन के पैर, हाथ और पेट में गोली लगी। 
विज्ञापन


अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर आसपास से लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन ने गंभीर हालत में पीड़ित को कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया। खबर लिखे जाने तक हाथ और पैर में लगी गोली निकाल दी गई है, जबकि पेट में धंसी गोली निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पेट में गोली लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस दौरान वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मामले को लेकर एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें