दादरी(संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रेलवे स्टेशन दादरी के समीप 29 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 26 सितंबर की शाम को एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली की तरफ से आ रही थी। जब ट्रेन रेलवे स्टेशन दादरी के समीप पहुंची तो रेलवे लाइन पार कर रहा 29 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दाहिने हाथ पर राकेश और दिल पर तीर का टेटू गुदा है। सीने पर दाहिनी ओर पी बना हुआ है। आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करने का प्रयास किया गया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।