फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फागू में हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में चढ़ने का प्रयास कर रहा था उत्तर प्रदेश का सरफराज
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में हादसा चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। फागू में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बस की चपेट में आया व्यक्ति हादसे में बुरी तरह से घायल हुआ। आईजीएमसी शिमला ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। यह हादसा सोमवार रात काे हुआ। फागू में मृतक सरफराज पुत्र बकील अहमद निवासी गांव डबकी, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश बार्बर की दुकान करता था। सरफराज घर जाने के लिए फागू चौक पर बस का इंतजार कर रहा था। हरियाणा रोडवेज की बस जब फागू बस स्टॉप पर रुकी, तो सरफराज ने आगे के दरवाजे खोलना चाहा, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद सरफराज बस के पिछले दरवाजे की ओर गया तभी चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। बताया जा रहा है कि मोड़ के पास सरफराज बस के टायर के नीचे आ गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल हुए सरफराज को निजी वाहन के जरिये आईजीएमसी शिमला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा चालक वेद प्रकाश की लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण बताया गया है। ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सरफराज की मौत के बाद उसके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए सरफराज उन्हें फागू लेकर आया था। अपनी तीन बेटियों का दाखिला उसने फागू के सरकारी स्कूल में करवाया है, ताकि वे अपने जीवन को बेहतर बना पाएं। अपनी बीवी और अपने बेटे को लेने घर से निकला सरफराज अब कभी वापस नहीं लौटेगा। स्थानीय लोगों ने बताया की मिलनसार व्यवहार रखने वाले सरफराज का सपना उसकी बेटियों को पढ़ा-लिखाकर अपने पांव पर खड़े होने लायक बनाना था। इसके लिए वह दिनरात मेहनत कर रहा था। उसकी सबसे बड़ी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें