फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार कंटेनर से कुचलकर बाइक सवार की गई जान

Tue, 16 Sep 2025 12:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर महतोष पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कंटेनर को कब्जे में ले लिया। जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम तिलपुरी बरीराई निवासी कुंवर सिंह (53) दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से टीवी की मरम्मत कराने के लिए अपनी बाइक से गदरपुर आ रहा था। महतोष पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूर बाईपास मार्ग पर पिपलिया मोड़ पर काशीपुर से रुद्रपुर की ओर जा रहे एक कंटेनर ने कुंवर सिंह की बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से वे कंटेनर के अगले पहिए के नीचे आकर कुचल गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महतोष पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंटेनर को कब्जे में ले लिया। कुंवर सिंह की दुर्घटना में मौत होने की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक कुंवर सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और दो बेटियों के छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

इधर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग और बरीराई के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह सैनी ने प्रशासन से पिपलिया मोड पर स्पीड ब्रेकर और सुरक्षात्मक इंतजाम की मांग की है। उनका कहना था कि पिपलिया मोड पर तीव्र ढलान है, जिस कारण बाईपास मार्ग पर तेज गति से आने वाले वाहनों से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें